पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News City Roads To Be Built With 5 Crores Ministers Have Done Land Worship But Tender Process Complicated

5 करोड़ से बननी हैं शहर की सड़कें, मंत्री भूमि पूजन कर चुके, लेकिन टेंडर प्रकिया उलझी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की मुख्य सड़कों की हालत खस्ता होने से धूल उड़ रही है। कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे तक हो गए हैं, इनसे जहां वाहनों में टूट-फूट हो रही है, बाइक चालकों के कमर में दर्द की शिकायतें भी मिल रही हैं, मगर इन सड़कों को नए सिरे से बनाने का काम कब चालू होगा, इसका किसी के पास जवाब नहीं है। सड़कों पर डामरीकरण का काम 5 कराेड़ की लागत से करने का भूमिपूजन 26 फरवरी को नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने मानसभवन में किया था, लेकिन 17 दिन बाद भी काम शुरू नहीं हो सका। शहर की मुख्य सड़कों की बात करें तो बेलाताल के सामने बारिश के बाद गड्‌ढों को भरवा दिया, लेकिन 15 दिन में गड्ढे फिर से उभर आए।

शहर की इन सड़कों पर वाहन चलाना होता है मुश्किल

तीनगुल्ली से किल्लाई नाका के बीच, बस स्टैंड चौराहा से स्टेशन मार्ग, कोऑपरेटिव बैंक चौराहा से अंबेडकर चौराहा मार्ग, एसबीआई बैंक के पीछे से सरस्वती स्कूल मार्ग, नेहरू पार्क से बैंक चौराहा मार्ग, बेलाताल से सिविल वार्ड मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। सिविल वार्ड से होकर न्यायालय जाने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना निकलते हैं सड़क में गड्ढे होने के कारण बाइक चलाना भी मुश्किल होता है। कोआपरेटिव बैंक चौराहा मार्ग से होकर दुकान जाने वाले संतोष बरदिया ने बताया कि छह माह से पूरी सड़क खराब है। कदम कदम पर गड्ढे होने से बाइक के पहिए गड्ढे में गिरते हैं, जिससे बाइक में भी टूट- फूट होती है वहीं कमर में भी दर्द होने लगता है। बारिश के बाद से सड़कों का सुधार कार्य नहीं हो रहा है। बता दें कि इन जर्जर सड़कों पर वाहन अनियंत्रित होने से रोजाना वाहन दुर्घटनाएं हो रही है।

फैक्ट फाइल

{ नगरीय प्रशासन मंत्री ने 26 फरवरी को किया था भूमिपूजन

{ शहर की मुख्य सड़कों का 5 करोड़ की लागत से होना है डामलीकरण

{ जर्जर सड़कों पर हर दिन करीब 6 वाहन दुर्घटनाएं होती हैं।

{ कमर दर्द, पीठ दर्द के मरीज 5 फीसदी बढ़े।

मार्ग, बेलाताल से सिविल वार्ड मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। सिविल वार्ड से होकर न्यायालय जाने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना निकलते हैं सड़क में गड्ढे होने के कारण बाइक चलाना भी मुश्किल होता है। कोआपरेटिव बैंक चौराहा मार्ग से होकर दुकान जाने वाले संतोष बरदिया ने बताया कि छह माह से पूरी सड़क खराब है। कदम कदम पर गड्ढे होने से बाइक के पहिए गड्ढे में गिरते हैं, जिससे बाइक में भी टूट- फूट होती है वहीं कमर में भी दर्द होने लगता है। बारिश के बाद से सड़कों का सुधार कार्य नहीं हो रहा है। बता दें कि इन जर्जर सड़कों पर वाहन अनियंत्रित होने से रोजाना वाहन दुर्घटनाएं हो रही है।


भुगतान होने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी थी

गौरतलब है कि बेलाताल के सामने सड़क के गढ्डों को आनन फानन में भरवाया गया था लेकिन 15 दिन बाद फिर सड़क के गड्ढे नजर आने लगे थे, जिस पर संबंधित ठेकेदार का भुगतान होने पर भाजपाइयों ने एफआईआर कराने की चेतावनी दी थी। वहीं सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं कराए जाने पर आपत्ति जताई थी। इधर मंत्री की घोषणा के बाद भी अधिकारियों द्वारा अब तक काम शुरू नहीं कराया गया है।

टेंडर प्रक्रिया के बाद काम शुरू होगा : नगर पालिका सीएमओ कपिल खरे का कहना है कि जो सड़कें नगर पालिका क्षेत्र में आती हैं, उनका काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।

पांच फीसदी मरीजों की संख्या बढ़ी है : हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि कमर दर्द, पीठ दर्द गर्दन में दर्द के मरीजों की संख्या 5 फीसदी बढ़ी है, मुख्य कारण जर्जर सड़कें तो हैं हीं खराब सड़कों के कारण खासकर कमर में दर्द होता है, गढ्डों में वाहन गिरने से जर्क के कारण दर्द बढ़ जाता है।

दमाेह। बेलाताल के सामने की सड़क के हाल।
खबरें और भी हैं...