पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News Cleaning Up The Navighat By Building Human Chain Debris And Rubbish Found Years Old Ghat

मानव श्रंखला बनाकर की नावघाट की सफाई, मलबा व कचरे से दबा वर्षों पुराना घाट मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में जनभागीदारी से सुनार नदी के घाटों की सफाई दूसरे रविवार को भी की गई। पिछले सप्ताह से चलाए गए सफाई अभियान से अच्छे परिणाम मिले। वर्षों से नावघाट के एक तरफ जहां कचरे का अंबार लगा हुआ था। जिससे लोगों को यह भी पता नहीं था कि यहां पर एक और घाट बना है, लेकिन रविवार को जब जेसीबी से नावघाट के बाजू से मलवा व कचरे को हटाया गया तो वहां पर वर्षों पुराने घाट की सीढ़ियां दिखाई देने लगीं।

स्थानीय लोगों की मदद से एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से वह सीढ़ियां पूरी निकाल ली गई। सीढ़ियां निकलने के बाद वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान होने वाली परेशानियों में इन सीढ़ियों के उपयोग से कम परेशानी होगी। इस तरह यहां पर एक अन्य घाट दिखाई देने लगा है। इस दौरान लोगों ने मानव श्रंखला बनाकर कतार बद्ध खड़े होकर सैकड़ों तसलों से कचरा निकालकर हटा मुक्ति धाम पहुंचाया गया। जहां उसका उपयोग वहां के पौधरोपण में किया जाएगा। एसडीएम राकेश मरकाम के अनुरोध पर एसडीओपी सरिता उपाध्याय भी सफाई अभियान में नाव घाट पहुंची और कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। और उन्होंने अभियान में शामिल सभी लोगों को नाश्ता कराया और कहा कि इस तरह के संयुक्त प्रयास हमें करने चाहिए।

महिला श्रमदानियों का हुआ सम्मान

सुनार नदी के नावघाट पर रविवार को श्रमदान कर घाट सफाई में हिस्सेदारी करने बाली महिलाओं, बेटियों का सम्मान किया गया। एसडीओपी सरिता उपाध्याय, मोहिनी रैकवार, बिट्टो रैकवार, शांति रैकवार, मोहिनी रैकवार, स्नेहा रैकवार आदि का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश सिंह मरकाम एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों की मदद से एवं नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से वह सीढ़ियां पूरी निकाल ली गई। सीढ़ियां निकलने के बाद वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान होने वाली परेशानियों में इन सीढ़ियों के उपयोग से कम परेशानी होगी। इस तरह यहां पर एक अन्य घाट दिखाई देने लगा है। इस दौरान लोगों ने मानव श्रंखला बनाकर कतार बद्ध खड़े होकर सैकड़ों तसलों से कचरा निकालकर हटा मुक्ति धाम पहुंचाया गया। जहां उसका उपयोग वहां के पौधरोपण में किया जाएगा। एसडीएम राकेश मरकाम के अनुरोध पर एसडीओपी सरिता उपाध्याय भी सफाई अभियान में नाव घाट पहुंची और कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। और उन्होंने अभियान में शामिल सभी लोगों को नाश्ता कराया और कहा कि इस तरह के संयुक्त प्रयास हमें करने चाहिए।

जब नदी अपना जल प्रदान करने में कोई भेदभाव नहीं करतीं तो हमें भी उसे स्वच्छ बनाने दूरियों क्‍यों रखें। उन्‍होंने कहा कि नदी के प्रति नगर के विकास व व्यवस्थित करने के लिए लोगों की जागरूकता जरूरी है। एसडीएम राकेश मरकाम ने कहा कि यह अभियान सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हर रविवार किया जाएगा। जिससे नगर के हर घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाने का भी काम किया जाएगा। श्रमदान से सफाई अभियान में बबलू राय, सुनील राय, चंद्रभान पटेल, मनीष पल्या, प्रदीप सिंघई, चंपी चौरिसिया, रामकुमार राय, संजू बाबा शर्मा, ब्रजेश गुप्ता, महिला कार्यकर्ता मोहिनी रैकवार, बिट्टो रैकवार, शांति रैकवार, स्नेहा रैकवार, नगर पालिका से राजू सनकत, काशीराम पटेल, विजय, बल्लू राय, सहित नगरपालिका की टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

हटा। मानव श्रंखला बनाकर नदी से कचरा बाहर निकालते अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...