पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Collector Imposed Duty Of 15 Officers For Three Three Hours To Supervise

कलेक्टर ने निगरानी करने 15 अफसरों की ड्यूटी तीन-तीन घंटे के लिए लगाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

15 केंद्रों में गड़बड़ी की मिली है सूचना

जिला प्रशासन ने माशिमं की ओर से 12 और 13 मार्च को होने वाले बोर्ड परीक्षा के अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए 15 अधिकारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों को तीन घंटे तक परीक्षा केंद्र पर रहने का आदेश दिया गया है। खासकर कलेक्टर ने बनवार के दो और तेंदूखेड़ा के एक परीक्षा केंद्र को निशाने पर लिया है। इससे पहले कलेक्टर को इन केंद्रों पर जमकर नकल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है।

12 मार्च कोे बोर्ड परीक्षा का कक्षा 10वीं का गणित विषय का पेपर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पेपर में जमकर नकल कराने की तैयारी माफिया ने कर रखी है। इसी तरह की स्थिति 13 मार्च शुक्रवार को हायर सेकंडरी परीक्षा में फिजिक्स के पेपर में बनने वाली है। दोनों पेपर में बड़े स्तर पर नकल की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह को आदेश देकर जिला प्रशासन के 15 अधिकारियों की ड्यूटी लगवाई है। आदेश के मुताबिक जिन अधिकारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्र पर लगाई जा रही है, वे तीन-तीन घंटे तक केंद्र पर तैनात रहेंगे और इस बीच होने वाली नकल काे रोकेंगे।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए हैं कि परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष या फिर बाहरी तत्व आते हैं और नकल कराने में सहयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। पूरे मामले का जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को दें। ताकि संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

डीईओ पीपी सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें सूचना दे दी गई है। जो भी परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं, वहां पर यह व्यवस्था की गई है।

गुरुवार को 10वीं और शुक्रवार काे 12वीं के पेपर में नकल होने की सूचना

कौन अधिकारी किस सेंटर पर जाएगा

उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में निगरानी करने के लिए लगाई गई है। उनमें जिला आयुष अधिकारी इंद्रकुमार कुर्मी को मडियादो, उप संचालक कृषि आरएस शर्मा पटेरा, जिला आपूर्ति अधिकारी भरत कूप सिंह सिंग्रामपुर, परियोजना समन्वयक केसी गौतम बटियागढ़, उप संचालक वेटरनरी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा हटा, महिला बाल विकास अधिकारी प्रदीप राय विवेकानंद स्कूल बनवार, खनिज अधिकारी रवि पटेल एक्सीलेंस स्कूल दमोह, सहायक उपसंचालक उद्यानिकी यश कुमार सिंह एक्सीलेंस बटियागढ़, जिला रोजगार अधिकारी आरपी लड़िया मॉडल स्कूल तेंदूखेड़ा, श्रम अधिकारी जीपी गुप्ता तेजगढ़, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग रेखा पांचाल इमलिया घाट, जिला पंजीयक र|ेश भदौरिया खड़ेरी, नागरिक आपूर्ति निगम एके द्वेदी हायर सेकंडरी स्कूल बनवार, सहायक आयुक्त सहकारिता राजीव डाबर बासांतारखेड़ा और खेल अधिकारी आशीष पांडे को बालक हायर सेकंडरी स्कूल हिंडोरिया में तैनात किया गया है।
खबरें और भी हैं...