पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1024 आहुतियों के साथ विधान का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पथरिया|नगर में चल रहे सिद्धचक्र विधान के आठवें दिन 1024 अर्घ्यों द्वारा सिद्धों की अर्चना की गई। जिसमें संभाग के कई जगहों से आए श्रद्धालुओं ने भी विधान में भाग लिया। सांध्यकालीन महाआरती में अतुल एंड पार्टी ने अपने भजनों की प्रस्तुति से सबको नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंशुल ग्रुप टीकमगढ़ द्वारा भ्रूण हत्या पर सुंदर मार्मिक नाटिका बेटी की पुकार का मंचन किया गया। जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। विधान के अंतिम दिन शनिवार को विश्व शांति के लिए हवन के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी तथा श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद भंडारा किया जाएगा। व्यवस्था प्रभारी कविश सिंघई ने बताया कि शोभायात्रा में सभी एक सी वेशभूषा में रहेंगे। शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर बड़े मंदिर जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर ही समाप्त होगी। आयोजन समिति ने सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...