- Hindi News
- National
- Banwar,Tikamgarh News Mp News Copying Being Done In 8th And 5th Board Exams
8वीं और 5वीं की बोर्ड परीक्षा में कराई जा रही नकल
परीक्षा देकर खुशी से उछलते हुए निकले छात्र
छतरपुर | बोर्ड पैर्टन पर आयोजित 5वीं कक्षा में सामान्य अंग्रेजी और 8वीं कक्षा में विज्ञान विषय की परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। दोपहर डेढ़ बजे से शाम 4 बजे तक जिले भर के 816 परीक्षा केंद्रों पर 5वीं आैर 8वीं की परीक्षा शुरू हुई। बड़ामलहरा क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से उछलते हुए निकलते परीक्षार्थी छात्र।
टीकमगढ़ | जतारा क्षेत्र के बिदारी गांव में 8वीं और 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। स्कूल में बच्चे नकल करके परीक्षा दे रहे हैं। केंद्र पर प्रभारी समेत परीक्षा कराने शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन खुद शिक्षक ही बच्चों को पेपर में नकल कराते नजर आए। ग्राम बिदारी में आठवीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर में छात्र सामूहिक नकल कर रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम डॉ. सौरभ सोनवणे का कहना है कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराई जाएगी। अगर शिक्षकों द्वारा नकल कराई जा रही है, तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।