पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Decisions Taken In The Meeting To Celebrate Rani Avanti Bai Sacrifice Day Magnificently

रानी अवंति बाई बलिदान दिवस भव्यता से मनाने बैठक में लिए गए निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम फुटेराकला, ग्राम मगरोन, ग्राम आलमपुर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रम 20 मार्च रानी अवंति बाई बलिदान दिवस कार्यक्रम भव्यता से मनाने के लिए ग्रामीण अंचलों में बैठक कर पंपलेट वितरण कर लोगों को प्रेरित कर जागरूकता का कार्य समाज के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। बैठक के दौरान ग्राम कैथोरा तहसील बटियागढ़ निवासी भवेंद्र सिंह की माता जी का 4 मार्च को निधन हो गया था। अतः दिवंगत आत्मा की शांति के लिए2 बजे से निज निवास कैथोरा में श्रद्धांजलि शोक सभा की गई। जिसमें पूर्व सांसद शिवराज सिंह बंडा, जिला सदस्य राघवेंद्र सिंह सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष खिलान सिंह लोधी, युवा अध्यक्ष दयालु सिंह लोधी, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार सिंह लोधी, तिलक सिंह लोधी, बटियागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, प्रीतम सिंह, मूरत सिंह, र| सिंह, हनुमत, नत्थू, मुकुल, संतोष, कोमल, नारायण, नर्मदा, परसोत्तम, काशीराम, माधव, मोहन, कृपाल आदि की उपस्थिति रही।

खबरें और भी हैं...