पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Delivery Was Done In An Ambulance Because Sdm39s Car Was Parked At The Gate Of The District Hospital It Took Half An Hour To Remove

एंबुलेंस में हो गया प्रसव क्योंकि जिला अस्पताल के गेट पर खड़ी थी एसडीएम की कार, हटाने में लगा आधा घंटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर | जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अधिक सुविधाएं मिलें इसके लिए छतरपुर एसडीएम और तहसीलदार बुधवार की दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे। पर अस्पताल के मुख्य गेट पर खड़े एसडीएम सहित अधिकारियों के वाहनों ने एक गर्भवती महिला और शिशु की जान को जोखिम में डाल दिया। एसडीएम की गाड़ी मुख्य गेट पर लगी होने के कारण एंबुलेंस को गेट तक नहीं लाया जा सका। करीब अाधा घंटा तक प्रसूता महिला 108 वाहन में ही तड़पती रही इसी दौरान एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ नीचे आया और व्हीलचेयर के सहारे मरीज को वार्ड तक ले गया। रामपुर ढ़िला के दौलत कुशवाहा की 27 वर्षीय प|ी गिरजा को बुधवार की दोपहर प्रसव पीढ़ा शुरू हुई। सूचना मिलने पर प्रसूता को 108 वाहन के ईएमटी भारत भूषण तिवारी और पायलट सुरेंद्र भार्गव जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही प्रसव होने लगा। 108 वाहन के स्टाफ ने 2.25 बजे महिला को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पर जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर एसडीएम प्रियांशी भंवर और तहसीलदार लाखन सिंह का वाहन पार्क था।
खबरें और भी हैं...