पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Demand For Backward Class Reservation And Census Memo Submitted

पिछड़ा वर्ग आरक्षण व जनगणना कराए जाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह। ओबीसी महासभा द्वारा शुक्रवार को प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम रविंद्र चौकसे को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पिछड़ा वर्ग आरक्षण व जनगणना कराए जाने की मांग की गई। साथ ही ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पिछड़ा वर्ग को कार्यपालिका, न्याय पालिका, विधायिका एवं प्राइवेट सेक्टर में संविधान सम्मत आरक्षण दिया जाए। मप्र में पिछड़ा वर्ग के लिए मंडल आयोग की सिफारिशें में लागू की जाए। मप्र पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या अनुसार जनगणना की जाए। ग्वालियर में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पुलिस प्रकरण वापस लिए जाएं। इस मौके पर वैभव सिंह, झुन्नीलाल पटेल, मुकेश यादव, भागीरथ पटेल, राकेश कुशवाहा, रामकुमार, हरि सिंह, श्रीराम कुमार, मानक अहिरवार, आकाश अहिरवार की उपस्थिति रही।
खबरें और भी हैं...