पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patharia News Mp News Demand For Compensation To Farmers And Keep Standing Silo Center Unchanged

किसानों को मुआवजा दिए जाने व खड़ेरी साइलो केंद्र को यथावत रखने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत इकाई ने सौंपा ज्ञापन

सीता नगर परियोजना में प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि देने एवं खड़ेरी साइलो केंद्र को यथावत रखने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत की बटियागढ़ इकाई ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार जानकी उईके को ज्ञापन सौंपा।

किसान संघ तहसील अध्यक्ष श्रीराम पटेल ने बताया कि सीता नगर परियोजना के अंतर्गत जिन कृषकों की भूमि अर्जित की गई है उन्हें उनकी अधिग्रहित भूमि का 15 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए, ताकि वह अन्यत्र जगह जमीन खरीद कर पुनः अपना कृषि कार्य कर सकें। साथ ही जिन सिंचित किसानों की भूमि को असिंचित दर्शा कर कम मुआवजा दिया गया है। उनकी जमीन को सिंचित जमीन के हिसाब से उचित मुआवजा दिया जाए। जिन परिवारों के मकान इस परियोजना में प्रभावित कर अर्जित किए गए हैं तो शासन के द्वारा उनको रहवास के लिए व्यवस्था की जाए। साथ ही जो वृक्षों की कटाई की गई है उनका मुआवजा भी उनके हक अनुसार प्रदान किया जाए।

वर्तमान स्थिति में गेहूं खरीदी का साइलो केंद्र जिसे सकोर हिनौता में स्थापित कर दिया है एवं खड़ेरी केंद्र को बंद कर दिया गया है, उसे पुन: खड़ेरी में सुचारू रूप से यथावत रखा जाए। किसानों का कहना है कि खड़ेरी सायलो केंद्र के बनने से पथरिया एवं बटियागढ़ ब्लॉक के किसानों को गेहूं ले जाने में आसानी रहती है, लेकिन सकोर हिनौता जिसकी दूरी लगभग 70 किमी पड़ती है तो दूरी के हिसाब से किसान साइलो केंद्र पहुंचने में असमर्थ हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण सिंह, बिहारी सिंह, स्वरूप सिंह, मोहन पटेल, त्रिलोक, भूपत सिंह, कोमल सिंह, दीपक सिंह, जितेंद्र के साथ-साथ समस्त संघ के साथी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...