पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Demand For N95 Mask Only 30 200 Sent To Hospital Management

अस्पताल प्रबंधन के पास एन 95 मास्क मात्र 30, 200 की डिमांड भेजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक ओर जहां शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों में सुरक्षा के लिहाज से मास्क की मांग बढ़ रही है, लेकिन जिला अस्पताल सहित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर भी मास्क की उपलब्धता नहीं होने से लोग परेशान हैं। यहां तक बाजार में मेडिकल स्टोर्स पर भी मास्क की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है।

भास्कर ने पड़ताल की तो जिला अस्पताल के सामने संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मास्क नहीं थे। जिला अस्पताल के स्टोर में पता करने पर बताया गया कि स्वाइन फ्लू के मरीज के पास जाने और उपचार के समय इस्तेमाल होने वाले एन 95 मास्क मात्र 30 हैं। जबकि सिंगल यूज मास्क थ्री लेयर करीब 3 हजार स्टोर में हैं। एन 95 मास्क मंगवाने 200 की डिमांड भेजी गई है वहीं थ्री लेयर मास्क 50 हजार मंगवाए गए हैं लेकिन कब तक आएंगे यह किसी को पता नहीं है।

सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी का कहना है कि मास्क के लिए डिमांड भेजी गई है, यह नहीं कह सकते हैं कब तक आएंगे।

शासकीय एवं निजी स्कूल व आंगनवाड़ी में अवकाश

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों में अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अवकाश रहेगा। शासकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं यथावत होगीं। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय से होगीं। समस्त शासकीय विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करेगें। जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि सर्दी खांसी जुकाम से पीड़ित विद्यार्थी 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा है तो केंद्राध्यक्ष ये तय करेंगे कि विद्यार्थी मास्क का प्रयोग करें एवं प्रोटोकाल का पालन किया जाए।

कलेक्टर ने बताया कि समस्त आंगनवाड़ी केंद्र तथा मिनी आंगनवाड़ी को 31 मार्च तक के लिए तत्काल प्रभाव से बंद रखे जाने के राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं। साथ ही सांझा चूल्हा कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में नाश्ता एवं भोजन प्रदाय प्रभावित होने से आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों को भी आंगनवाड़ी के अन्य हितग्राहियों के साथ टेक होम राशन प्रदाय किए जाने निर्देशित किया गया है।

बुखार, सर्दी, खांसी जुकाम होने पर यात्राएं टाली जाएं

कलेक्टर तरूण राठी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत निर्देश जारी किए हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरती जाए। बुखार सर्दी, खांसी जुकाम की दशा में यात्राएं टाली जाएं। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिन कक्षाओं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं हैं उन्हें छोड़कर शेष कक्षाओं के विद्यार्थी यदि सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं, तो उन्हें स्वस्थ्य होने के बाद स्कूल आने दिया जाए, इसके लिए माता-पिता, अभिभावक से संपर्क कर उनसे अनुरोध किया जाए कि बच्चों को स्वस्थ्य होने तक स्कूल न भेजें। यदि ऐसे बच्चों को परीक्षा चल रही है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
खबरें और भी हैं...