महिलाओं को गैस चूल्हे बांटे
जबेरा| महिला दिवस के अवसर पर सिद्धेश्वर गैस एजेंसी द्वारा छात्रावास की छात्राओं को सहित महिलाओं को गैस चूल्हा का वितरण किया गया। इस दौरान संचालक राखी चोपड़ा ने गैस चूल्हा की उपयोगिता के साथ उपयोग के समय आवश्यक सावधानियां के प्रति जागरूक किया गया। महिला दिवस के अवसर पर छात्राओं ने गीत गायन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। छात्रावास अधीक्षिका सुलेखा अवस्थी सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।