पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News Doctors Told Measures For Healthy Life And Healthy Body

डॉक्टरों ने स्वस्थ्य जीवन एवं निरोगी काया के बताए उपाय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में सिविल अस्पताल हटा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. प्रदीप तंतुवाय एवं आयुष अधिकारी डाॅ. सचिन अग्रवाल द्वारा ने आयुर्वेद एवं योग के आधार पर लोग निरोगी सुखी जीवन किस प्रकार जी सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा रोजाना 30 मिनिट के साधारण योग तथा हमारी रसोई में तथा आसपास पाए जाने वाले औषधीय गुणों से भरपूर मसाले, वनस्पतियां और सब्जियों के द्वारा बिना किसी विशेष खर्च के स्वस्थ एवं फिट रह सकते हैं।

महिलाओं एवं बच्चों में होने वाली मौसमी तथा आम बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का घरेलू नुस्खे अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी, हल्दी, सोंठ, अजवाइन, काली मिर्च, जायफल, काय फल, तेजपात अर्जुन यानी कोहा, गुड़मार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इन औषधीय पौधों के उपयोग से क्या-क्या फायदे होते हैं, इसके बारे में भी बताया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि आपके घर में खाली जगह है तो औषधि पौधों जैसे बेल, नीम, मीठी नीम, तुलसी, आंवला, ग्वारपाठा या एलोवेरा पत्थरचट्टा, गिलोय या मनी प्लांट तथा गुड़हल लगाएं। जिससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ यह पौधे हमारी आंखों को भी सुकून देंगे। प्रशिक्षण में सिविल अस्पताल हटा से डॉ. आरपी कोरी, अरविंद कुमार नेमा, प्रमोद तंतुवाय, राजेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश अहिरवार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

ग्लूकोमा सप्ताह के
बारे में दी जानकारी


इस मौके पर जिला अंधत्व नियंत्रण समिति दमोह के तत्वाधान में 8 से 14 मार्च तक चल रहे ग्लूकोमा सप्ताह के बारे में बताया। जिसमें नेत्र चिकित्सा सहायक अरविंद कुमार नेमा ने बताया कि जिन लोगों की आयु 40 साल से ऊपर है, आंख में तेज दर्द, चारों ओर इंद्रधनुषी गोला, आंख में लालामी और आंसू आ रहे हों तो तुरंत ही नेत्र विशेष की सलाह लेना चाहिए। इसके अलावा परिवार में पूर्व में किसी व्यक्ति को कांचिया बिंद हुआ हो, चश्मे का नंबर बार-बार बदल रहा हो, थायराइड या शुगर के मरीज हो तो यह लक्षण ग्लूकोमा या कंचियाबिंद या काला मोतिया के हो सकते हैं। जिनका समय पर इलाज कराना आवश्यक है।
खबरें और भी हैं...