- Hindi News
- National
- Jabera News Mp News Electricity Distribution Center Meat Market Shops Did Not Break Even After Giving Notice
विद्युत वितरण केंद्र: नोटिस देने के बाद भी नहीं हटीं मीट मार्केट की दुकानें
विद्युत वितरण केंद्र नोहटा की बाउंड्रीवॉल के बाजू से हाइवे किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई मीट मार्केट की दुकानें नोटिस जारी करने के बावजूद भी नहीं हटाई गई हैं। लोहे के टीन से बनी इन दुकानों के ऊपर से बिजली की 33 केवी हाइटेंशन लाइन निकली हैं। जहां पर आए दिन हाइटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट होने से चिंगारी नीचे गिरती रहती हैं।
ऐसे में किसी भी दिन हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर लोहे की दुकानों के ऊपर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। दूसरी ओर बिजली कंपनी की बार-बार हिदायत के बाद भी दुकानदार वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। यहां तक कि नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमणकारियों को शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है। जबकि ग्राम में मीट मार्केट का निर्माण हो चुका है। ग्राम पंचायत की यह अनदेखी किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
आवेदन आएगा तो हटाया जाएगा अतिक्रमण
- अरविंद यादव, तहसीलदार जबेरा
पर काफी खतरा है। दुकानदारों को हिदायत देते हुए नोटिस भी दिए गए हैं। विद्युत प्रदाय संहिता के नियमानुसार निर्धारित दूरी में भी नही हैं। अतिक्रमण हटाना राजस्व विभाग का काम है।
ऐसे में किसी भी दिन हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर लोहे की दुकानों के ऊपर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। दूसरी ओर बिजली कंपनी की बार-बार हिदायत के बाद भी दुकानदार वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। यहां तक कि नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमणकारियों को शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है। जबकि ग्राम में मीट मार्केट का निर्माण हो चुका है। ग्राम पंचायत की यह अनदेखी किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
हम लोग नोटिस दे चुके हैं: नोहटा विद्युत केंद्र में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री पीके पटेल का कहना है कि हाई टेंशन तार के नीचे जो निर्माण कार्य हैं वह बिजली कंपनी की जगह से बाहर हैं। लेकिन वहां पर काफी खतरा है। दुकानदारों को हिदायत देते हुए नोटिस भी दिए गए हैं। विद्युत प्रदाय संहिता के नियमानुसार निर्धारित दूरी में भी नही हैं। अतिक्रमण हटाना राजस्व विभाग का काम है।