- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Farmer Women Were Told About The Techniques Of Nutrition
कृषक महिलाओं को पोषण वाटिका की तकनीकों के बारे में बताया गया
कृषि विज्ञान केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्षता करूणा खरे परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने की। मुख्य अतिथि ज्योति सचदेव रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से की गई। इस मौके पर दमोह जिले की 64 महिला कृषक, 24 कृषक एवं 18 विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। केंद्र के प्रभारी डॉ. बीएल साहू, वैज्ञानिक ने कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कृषि व्यवसाय के साथ साथ कृषि आधारित उद्योगों जैसे खाद्य प्रसंस्करण, मधुमक्खी पालन, पशुपालन आदि को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कृषक महिलाओं को पोषण वाटिका एवं मूल्यसंर्वधन की विभिन्न तकनीकियों के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि ने कृषि के साथ साथ कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां जैसे नींबू प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने प्रेरित किया। अध्यक्ष ने आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा पोषण वाटिका की स्थापना एवं मुनगा के मूल्यसंर्वधित खाद्य पदार्थों को कुपोषित परिवारों में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने उपस्थित कृषकों को खाद्यान्य फसल संबंधी जानकारी एवं उनकी खेती संबंधित प्रमुख समस्याओं का समाधान किया। रेशमा झारिया ने जिले की प्रगतिशील महिलाओं का सम्मान करते हुए अन्य महिलाओं को उनके कार्यों का अनुसरण करने की सलाह दी।
महिला दिवस पर किया पौधारोपण
दमोह| साप्ताहिक पौधारोपण करने वाली संस्था कदम ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में ठीक 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पौधा रोपकर देश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विभिन्न लोगों के जन्म दिन और सालगिरह पर पौधा रोपकर कदम ने अपनी प्रथा के अनुसार बधाई गीत गाया एवं कदम सम्मान पत्र का वितरण अमृता जैन के द्वारा किया गया। संस्था प्रमुख दीपक सेन ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का सम्मान किया। समाजसेवी अमृता जैन ने महिला दिवस पर अपने विचार रखे। इस मौके पर अर्चना नेमा, राधेश्याम नेमा, प्रभात जैन, डालचंद असाटी, देवेंद्र राज, राहुल टंडन, नितिन जैन, राम कुमार गुप्ता, योगेश नेमा, अमन रावत, आर्यवीर सेन, वैभव सेन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कृषि के साथ साथ कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां जैसे नींबू प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने प्रेरित किया। अध्यक्ष ने आंगनवाड़ी केंद्रों द्वारा पोषण वाटिका की स्थापना एवं मुनगा के मूल्यसंर्वधित खाद्य पदार्थों को कुपोषित परिवारों में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने उपस्थित कृषकों को खाद्यान्य फसल संबंधी जानकारी एवं उनकी खेती संबंधित प्रमुख समस्याओं का समाधान किया। रेशमा झारिया ने जिले की प्रगतिशील महिलाओं का सम्मान करते हुए अन्य महिलाओं को उनके कार्यों का अनुसरण करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कृषक महिलाओं एवं कृषकों का आभार राजेश खवसे वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ने माना। प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण अनूप बड़गईयां कृषि वैज्ञानिक ने कराया।