पहला मैच सौरभ टीम, दूसरा एनपीके ने जीता
जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए दो मैच
संस्थान आधारशिला के बैनर तले कोटातला सीआईसी कैंपस में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका गुरुवार को उद्घाटन हुआ। मैच का शुभारंभ जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी मुख्य अतिथि ललित नायक ने किया। इस मौके पर एफ हैरिसन मौजूद रहे।
नायक ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और डॉ. अजय लाल की इस पहल की सराहना की। टूर्नामेंट का पहला मैच सौरभ एवं सेहरा के बीच हुआ। दूसरा मैच तेजगढ़ एवं दमोह एनपीके के मध्य हुआ। जिसमें पहला मैच सौरभ टीम ने जीता, दूसरा मैच दमोह एनपीके ने जीता। जिसके मैन आफ द मैच प्रथम मैच अभय रहे, एवं दूसरे मैच के मैन आफ द मैच वतन विश्वकर्मा रहे। 13 मार्च को दो मैच होंगे जिनमें पटवारी 11 एवं बाल्मिक, दूसरा मारूताल एवं विनायक क्लब के मध्य खेला जाएगा।
दमोह। जिला स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मैच खेलते खिलाड़ी।