- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Free Medicine Given In Ayurveda Hospital To Avoid Corona Virus
कोरोना वायरस से बचने आयुर्वेद अस्पताल में दी जा रही निशुल्क दवा
डॉक्टर्स का दावा: तीन दिन का कोर्स पूरा करें, वायरस का नहीं होगा असर
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं। वहीं दूसरी ओर आयुष विभाग द्वारा आमजन को एक ऐसी दवा है, जिसके तीन दिन सेवन करने से कोरोना वायरस के संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है। डॉक्टरों का दावा है कि इसके तीन दिन का कोर्स पूरा करने के बाद किसी भी वायरस के संक्रमण का कोई खतरा नहीं रहता। विभाग द्वारा यह दवा निशुल्क दी जा रही है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. इंद्र कुमार कुर्मी ने बताया कि कोरोना वायरस से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। आयुष विभाग द्वारा इसे बचने के लिए होम्योपैथी रोग प्रतिरोधक चिकित्सा में आर्सेनिकम एल्बम -30 दवा इस वायरस के नियंत्रण में काफी कारगर है। उन्होंने बताया कि इस दवा की एक डोज प्रतिदिन खाली पेट में तीन दिन तक ली जाती है। इसके बाद किसी भी तरह के वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पतालों के डॉक्टर्स व वहां काम करने वाले कर्मचारियों को इस दवा को सोमवार से वितरित किया जाएगा। वहीं वर्तमान में जिला अस्पताल के आयुष विंग एवं जिला आयुर्वेद अस्पताल में इस दवा को निशुल्क दिया जा रहा है। साथ ही शासन के पास इस दवा की डिमांड की गई है। पिछले दिनों अस्पताल में 300 से अधिक लोगों को यह दवा दी जा चुकी है।