- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Gandhi Yatra Reached Other Places Including Jharauli Nargunwa People Saw The Exhibition
गांधी यात्रा झरौली, नरगुंवा सहित अन्य स्थानों पर पहुंची, लोगोंे ने प्रदर्शनी देखी
दमोह। महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी यात्रा तेंदूखेड़ा ब्लाक के विभिन्न ग्रामों में पहुंची और गांधी जी के जीवन पर आधारित फिल्म प्रदर्शन के साथ ही प्रदर्शनी भी लगाकर उनके जीवन दर्शनों को दिखाया गया। इस दौरान यात्रा झरौली पहुंचकर स्कूल प्रांगण में प्रदर्शन किया गया, यहां से यह यात्रा नरगुंवा पहुंची, जहां स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद यात्रा तेंदूखेड़ा नगर और बम्होरी पहुंचकर स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम के आसपास के लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह आयोजन जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में अलग अलग ब्लाकों में आयोजित किया जा रहा हे। यात्रा का शुभारंभ तेंदूखेड़ा में तहसीलदार मोनिका बाघमारे ने हरी झंडी दिखाकर किया था।