छात्राओं ने कराटे ग्रेडिंग बेल्ट परीक्षा में प्राप्त किए प्रमाण पत्र
जबेरा। जबेरा के शासकीय कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास की छात्राएं तेंदूखेड़ा में इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन ऑफ दमोह द्वारा आयोजित कराटे ग्रेडिंग बेल्ट परीक्षा में शामिल हुईं। जिसमें छात्रा दुर्गा विश्वकर्मा, मोनिका लोधी, रक्षा रजक, भानवती रैकवार, ज्योति आदिवासी ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर प्राचार्या विमला धुर्वे, शिक्षक आरके शर्मा, नीलिमा तिवारी, राजेश जैन, उमेश अवस्थी, छात्रावास अधीक्षिका सुलेखा अवस्थी सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि हमारे विद्यालय की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी अपना नाम रोशन कर रहीं हैं।