पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Green Tree Cut In Front Of Main Gate Of Railway Station

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाजू में लगा हरा-भरा पेड़ काटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह | रेलवे स्टेशन परिसर के मुख्य गेट के बाजू से लगे एकमात्र गुलमोहर के पेड़ को रेलवे के आइओडब्ल्यू अधिकारियों द्वारा काट दिया गया है। बताया गया है कि रेलवे का ड्रेनेज सिस्टम खराब हो गया है। जहां पर गुलमोहर का पेड़ लगा था, उसके नीचे से ही ड्रेनेज सिस्टम का टैंक बना हुआ है। यही कारण है कि अधिकारियों द्वारा पेड़ को काट दिया गया है। लेकिन इस पेड़ के काटे जाने से अब वहां सूनापन लग रहा है, क्योंकि स्टेशन परिसर की अंदर केवल यही एकमात्र पेड़ था, जिसके नीचे बैठकर यात्री सुकून से बैठे रहते थे।
खबरें और भी हैं...