पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे हटा विधायक तंतुवाय, भाजपा के कई नेता हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक पीएल तंतुवाय सड़क मार्ग से हटा पहुंचे और मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उनके साथ सागर के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र भदौरिया, पन्ना जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सदानंद गौतम, छत्तरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य 2 पदाधिकारी भी हटा पहुंचे। गौरीशंकर वार्ड स्थित मुक्तिधाम में विधायक की मां ललती बाई का अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सिद्धार्थ मलैया, जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, पूर्व विधायक लखन पटेल, आनंद मोहन पटैरिया, रमन खत्री, गोपाल पटेल, शिवचरण पटेल, पूर्व विधायक डॉ. विजय सिंह राजपूत आदि शामिल होने पहुंचे। सभी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इससे पहले भोपाल में राजनैतिक उठापटक के कारण पीएल तंतुवाय भी अन्य भाजपा विधायकों के साथ बाहर थे। तंतुवाय की मां का निधन होने पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के माध्यम से सूचना दी गई। बाद में पदाधिकारियों के साथ विधायक तंतुवाय को ट्रेन से बीना जंक्शन तक भेजा और बीना से सागर, पन्ना, छतरपुर के पदाधिकारियों के साथ हटा भेजा।

खबरें और भी हैं...