- Hindi News
- National
- Hata News Mp News High School Examination Being Conducted In Pandal Due To Not Enough Room
पर्याप्त कमरे न होने के कारण पंडाल में संचालित हो रही हाईस्कूल परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षाओं में पर्याप्त कमरे एवं फर्नीचर न होने की वजह से छात्रों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला जबेरा तहसील के अंतर्गत आने वाली संस्था शासकीय हाई स्कूल साखा में देखने को मिला है। जहां सामाजिक विज्ञान का पर्चा हल कर रहे हाईस्कूली छात्र जो स्कूल परिसर में पंडाल के नीचे बैठकर परीक्षा देते नजर आए।
इस संबंध में पदस्थ केंद्र अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में पर्याप्त कमरे न होने के कारण परीक्षार्थियों को प्रवेश गेट एवं स्कूल के ग्राउंड में टेंट लगाकर व्यवस्था करनी पड़ी। विदित हो कि यह सिर्फ इस बार की समस्या नहीं बल्कि प्रतिवर्ष की समस्या है। मौसम खुला रहता है तब तक तो ठीक है बारिश हो जाती है तब व्यवस्थाएं गड़बड़ हो जाती हैं। परीक्षा केंद्र में न तो पर्याप्त कमरे हैं और न ही बाहर बाउंड्रीवाल की सुविधा है।

विद्यालय प्रभारी राकेश परोहा ने बताया कि बाउंड़्रीवॉल को लेकर हमने उच्चाधिकारियों के लिए कई बार अवगत कराया है लेकिन अभी तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है विदित हो कि 8 कमरों में 285 छात्रों को बैठने की व्यवस्था नहीं बन पाती है इसलिए उन्हें बाहर बैठना पड़ता है।