प्राणनाथ मंदिर में फूलाें की होली की धूम
पन्ना | होली पर्व के बाद तृतीया तिथि को भगवान जुगल किशोर ने सखी वेश धारण कर महारानी राधा के साथ होली खेली। भगवान श्री जुगल किशोर ने सखी वेश धारण किया, चोली, चूनर, घाघरा पहना एवं स्त्री श्रृंगार किया। वहीं राधरानी ने पुरुष वेष धारण किया, उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की तरह सिर पर मोरपंख का मुकुट लगाया, हाथों में मुरली धारण की। भगवान जुगल किशोर और राधारानी की होली का आनंद उठाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। वहीं प्राणनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का आनंद लिया।