पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News Holi Is Lit For 154 Years In Ward 5 Of Tendukheda The Oldest In The Region

तेंदूखेड़ा के वार्ड 5 में 154 साल से जलाई जाती है होली, क्षेत्र की सबसे पुरानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तेंदूखेड़ा| होली के त्यौहार बाजार में भारी भीड़ रही। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने रंग गुलाल के साथ बच्चों को पिचकारियों की जमकर खरीददारी की। इसके बाद होलिका दहन के बाद से ही गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटने का दौर चालू हो गया था।

गांव से बसाहट से जलने वाली होली अब परंपरा को जीवित रखने के लिए छोटे रूप में जलाई जाती है। ज्ञात हो कि नगर में पुराने दो स्थानों पर होलिका दहन धूमधाम से किया जाता था। लगभग 16 वर्ष पूर्व में सभी मोहल्ले के लोग होली की लकड़ी और कंडा घर-घर जाकर मांगते थे, जिससे लकड़ी की अधिक संख्या होने से विशाल रूप मे होली जलाई जाती थी।

लेकिन अब नगर की सबसे पुरानी होली वार्ड नंबर 5 में तुरंत के तुरंत थोड़ी बहुत लकड़ी इकट्ठा करके जलाई जाती है। इसके अलावा पुरानी होली तारादेही चौराहे की होली जलना बंद हो गई है, जिसमें नगर की सबसे पुरानी होली वार्ड नंबर 5 की होली जब से तेंदूखेड़ा गांव को लगभग 154 वर्ष से अधिक समय पहले बसाया गया था।

उसी समय से गांव के गणमान्य नागरिक पट्‌टीदार के वंशजों द्वारा सामूहिक होली जलाने की परंपरा रखी गई थी, लेकिन अब होलिका दहन मे लोगांे के अंदर कम उत्साह एवं व्यक्तिगत समस्याएं होने के कारण होली जलाने की परंपरा कम होती जा रही है। वार्ड पांच के निवासी गोपाल सिंह, तुलसी राम, डब्बल, पंचू सिंह ने बताया कि पहले होली के लिए लकड़ियां पर्याप्त मात्रा में मिल जाती थी, और सबसे बड़ी होली होती थी लेकिन अब लकड़ी और जगह की समस्या होने के कारण होली जलाने की परंपरा को जीवित रखने के लिए छोटे रूप में ही जलाते हैं।
खबरें और भी हैं...