पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिकवे भुलाकर जमकर खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बटियागढ़| होली का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया। दिनभर लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल के साथ मुबारकबाद देते रहे। यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया। इस मौके पर कई लोगों ने अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली के रंग में डूब गए। मंगलवार को दिन भर रंगों का दौर चलता रहा। सुबह से ही लोग मित्रों एवं एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का उल्लास मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का हर्षोल्लास से मनाया।
खबरें और भी हैं...