पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देर रात तक चलता रहा होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह | शहर में होलिका दहन का कार्यक्रम रात 9.30 बजे से शुरू हुआ, जो रात करीब 11.30 बजे तक चलता रहा। शहर के पुराना थाना, शेंड्ये वैद्य बजरिया, चेनपुरा, तीन गुल्ली, जबलपुर नाका, फुटेरा वार्ड, सिविल वार्ड सहित अन्य 100 से अधिक स्थानों पर होलिका रखीं गई थीं। इस दौरान महिलाओं बच्चों ने पूजन अर्चन कर होलिका की परिक्रमा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं विजयनगर, प्रोफेसर कालोनी में ही होलिका दहन के साथ हाेली उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने परंपरानुसार होली का दहन किया। इस मौके पर महिलाओं ने गेहूं की बाली, चना आदि फसलों से विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वहीं अनेक घरों में गोबर से बनाए गए बरूला की होली जलाई गई।
खबरें और भी हैं...