पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Holika Dahan Today Good Evening 6 To 22 Minutes From 8 To 49 Minutes Gulal Will Fly Tomorrow

होलिका दहन आज: शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 49 मिनट तक, कल उड़ेगा गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांच दिवसीय रंगोत्सव की शुरूआत होलिका दहन के बाद से हो जाएगी। 9 मार्च को होलिका दहन होगा साथ ही होली उत्सव प्रारंभ हो जाएगा। ज्याेतिषाचार्य पं. रवि शास्त्री ने बताया कि इस दिन स्वयं को ही भगवान मान बैठे हिरण्यकश्यप ने भगवान की भक्ति में लीन अपने ही पुत्र प्रहलाद को बहुत प्रकार से मारने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं मारा जा सका ताे अपनी बहन होलिका के जरिये जिंदा जला देना चाहा था लेकिन भगवान ने भक्त पर अपनी कृपा की और प्रहलाद के लिए बनाई चिता में स्वयं होलिका जल मरी।

इसलिए इस दिन होलिका दहन की परंपरा है। होलिका दहन से अगले दिन भक्त प्रहलाद की भक्ति के विजय स्वरूप लाेगाें द्वारा हाेली खेली जाती है। जिसे हम धुरेड़ी कहते हैं। शास्त्री ने होली पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि घर में सुख शांति, समृद्धि, संतान प्राप्ति आदि के लिए महिलाएं इस दिन होली की पूजा करती हैं। होलिका दहन के लिए लगभग एक महीने पहले से तैयारियां शुरु कर दी जाती हैं। कांटेदार झाड़ियों या लकड़ियों को इकट्ठा किया जाता है फिर होली वाले दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है। उन्होंने बताया इस बार हाेलिका दहन 9 मार्च काे हाेगा। होलिका दहन शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात्रि 8 बजकर 49 मिनट तक है। साथ ही रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक हाेलिका दहन कर सकते हैं।

होलिका दहन को लेकर युवाओं की टोलियां तैयारियों में जुटी हैं। शहर में लगभग 50 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस बार लोगों ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने कंडों की होली जलाने का निर्णय लिया है। वहीं लाेगों ने सूखी होली खेलने निर्णय लिया है। होलिका दहन के बाद दूसरे दिन रंग गुलाल उड़ेगा। रविवार को साप्ताहिक बाजार में बच्चों ने पिचकारियां, गुलाल, मुुखौटे आदि खरीदे।

खबरें और भी हैं...