पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News If The Shops Adorned On The Road Did Not Go Away The Hot Oil Pan Itself Was Removed And The Seized Gossips

सड़क पर सजी दुकानें नहीं हटीं तो गर्म तेल की कड़ाही खुद उतारकर जब्त की गुमटियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका प्रशासन और यातायात पुलिस इन दिनों पुराना बिजावर नाका से छत्रसाल चौराहा, आकाशवाणी तिराहा से जिला अस्पताल तक और छत्रसाल चौराहा से कॉलेज तिराहा तक सड़क पर सजने वाली दुकानों काे हटाने में सख्त नजर आ रहा है। 24 फरवरी से लगातार अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर प्रशासन सख्त दिखा। अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी, फिर भी अतिक्रमण नहीं हटा तो प्रशासन ने गर्म कड़ाही हटाकर हाथ ठेला और गुमटियां जब्त कर लिए।

नगर पालिका सीएमओ अरुण पटेरिया और यातायात पुलिस प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा सोमवार की दोपहर अचानक अमले के साथ फिर से आकाशवाणी तिराहा पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान यातायात प्रभारी माइक हाथ में लिए सभी दुकानदारों से मेला ग्राउंड में दुकानें लगाने की अपील की, पर दुकानदार नहीं माने। इस पर उन्होेंने कहा यह पूरा रोड प्रशासन को खाली चाहिए, पर इन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस और नगर पालिका अमले से रोड पर बने चबूतरों पर लगी दुकानें नीचे उतारी और सामग्री जब्त कर ले गए।

चूल्हे बंदकरके गुमटियां की जब्त

इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें सड़क किनारे बने चबूतों पर हाथ ठेला लगाकर सजाए हुए थे। यह गुमटियों रोड से करीब डेढ़ फिर ऊपर लगी हुई थी। साथ ही गर्म तेल की कढ़ाई चढ़ी थी। इनको हटाने के दौरान काई घटना न हो इसलिए चूल्हे बंद किए। अमले ने पहले गर्म तेल की कढ़ाई चूल्हे से नीचे उतारी। इसके बाद इन गुमटियों को जब्त करने की कार्रवाई की। करीब एक घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान ट्राफिक पुलिस, सिटी कोतवाली पुलिस, नगर पालिका का अमला और वाहन मौजूद रहे।

नगर पालिका सीएमओ अरुण पटेरिया और यातायात पुलिस प्रभारी पूर्णिमा मिश्रा सोमवार की दोपहर अचानक अमले के साथ फिर से आकाशवाणी तिराहा पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान यातायात प्रभारी माइक हाथ में लिए सभी दुकानदारों से मेला ग्राउंड में दुकानें लगाने की अपील की, पर दुकानदार नहीं माने। इस पर उन्होेंने कहा यह पूरा रोड प्रशासन को खाली चाहिए, पर इन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद पुलिस और नगर पालिका अमले से रोड पर बने चबूतरों पर लगी दुकानें नीचे उतारी और सामग्री जब्त कर ले गए।

छतरपुर पहुंचने के बाद कलेक्टर शीलेंद्र सिंह नगर पालिका छतरपुर में प्रशासन का पद ग्रहण करने पहुंचे। यहां से वापस कलेक्टोरेट जाने के दौरान उनका वाहन रोड पर फैली दुकानों के कारण जाम में फस गया। इसके बाद उन्होंने नपा प्रशासन को रोड पर लगी दुकानों का अतिक्रमण हटाने का आदेश सीएमओ को दिया। 24, 25 और 26 फरवरी को नगर पालिका प्रशासन ने पुराना बिजावर नाका से छत्रसाल चौराहा तक और आकाशवाणी तिराहा से जिला अस्पताल तक के दुकानदारों रोड पर से अतिक्रमण हटाने की बात कही। इसके साथ ही प्रशासन ने बात न मानने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

गुमटी संचालक भूरे साहू, मुकेश चौरसिया, जीतेंद्र चौरसिया, विक्की चौरसिया, जगदीश साहू, रामू चौरिसिया, गुड्‌डू, रवि, अशोक सेनी, कल्लू साहू, रघुवीर, अच्छेलाल, वीरेंद्र और ग्यासी रैकवार ने बताया कि प्रशासन सिर्फ हमे वहां से हटा रही है, जबकी उसी रोड पर कई दुकानदार ऐसे हैं तो लगातार दुकानें लगा रहे हैं। नपा हमें कम स्थान दुकान लगाने के लिए दे रही है, एक दुकानदार को 10 वाई 10 फिट से कम जगह नहीं चाहिए।

मेला ग्राउंड में दुकानें लगाने प्रशासन ने दी जगह


5 मार्च गुरुवार की सुबह नगर पालिका और ट्राफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रोड किनारे अतिक्रमण दुकानें लगाए दुकानदारों की समग्री जब्त की। इस दौरान कई दुकानदार मौके का फासदा उठाकर अपनी-अपनी दुकानें समेटकर मौके से भाग गए। जो नहीं भाग पाए और प्रशासन की चपेट में आ गए उनकी समग्री जब्त कर ली गई। अगले दिन 6 मार्च को इस बात का विरोध करते हुए दुकानदारों ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह हो ज्ञापन सौंपते हुए दुकानें लगाने के लिए स्थान देने की मांग की। इस पर नगर पालिका प्रशासक व कलेक्टर ने सभी को मेला ग्राउंड में दुकानें लगाने की अनुमति देते हुए मैदान में लाइटिंग करा दी। इसके बाद भी यह दुकानदार रोड पर ही अपनी दुकानें लगा रहे हैं।

मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने जारी रहेगा अभियान

सीएमओ अरुण पटेरिया ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गाें पर अतिक्रमण हाेने से लोगों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। इसलिए अभियान के पहले सभी को स्वयं अपना-अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया। पर यह दुकानदार नहीं माने, अब सख्ती पूर्वक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई कलेक्टर और नगर पालिका प्रशासन के आदेश पर किया जा रहा है। जब तक यह मार्ग अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाते तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...