पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Immersion Of Narmadeshwar Mahadev Statue With Grand Procession

भव्य शोभायात्रा के साथ नर्मदेश्वर महादेव प्रतिमा का किया विसर्जन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाशिवरात्रि पर शहर के पुरैना तालाब के पास विराजमान की गई नर्मदेश्वर महादेव जी की भव्य प्रतिमा का शनिवार को रंगपंचमी पर्व पर तालाब में विसर्जन किया गया। इसके पूर्व शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा को भ्रमण के लिए निकाला गया। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। रास्ते में युवाओं ने खूब गुलाल उड़ाई।

भ्रमण के बाद प्रतिमा का पुरैना तालाब में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रतिमा को बारात में दूल्हा बनाकर बांदकपुर धाम ले जाया गया था जहां से वापस दमोह लाकर विराजमान किया गया था। पंचमी पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

लाकर विराजमान किया गया था। पंचमी पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

दमाेह। प्रतिमा विसर्जन में युवा गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।
खबरें और भी हैं...