- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Improved Nehru Park And Old Swimming Pool Once Filled With Water Now People Are Suffering From The Smell
नेहरु पार्क व पुराने स्वीमिंग पूल का सुधार कराया, एक बार पानी भरकर भूले, अब बदबू से लोग बेहाल
शहर के नेहरू पार्क का जीर्णोद्धार होने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पार्क की देखरेख नहीं होने से जीर्णोद्धार के बाद भी हालत खराब हो गई। पार्क में बनाए गए स्वीमिंग पूल के पानी में मच्छर पनप रहे हैं दूषित पानी से दुर्गंध आ रही है। जिससे यहां टहलने जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही है।
बता दें कि हालही में पार्क को संवारने के लिए नगर पालिका द्वारा विकास एवं सौंदर्यीकरण का काम कराया गया है। जिसमें करीब 30 लाख रुपए खर्च करके स्वीमिंग पुल का जीर्णोद्धार कराने के अलावा पार्क के चारों ओर फुटपाथ, बाउंड्रीवॉल बनाए जाने के अलावा लाइटिंग की गई। पुराने स्वीमिंग पूल को तोड़कर पुन: तैयार कराया गया, जिसमें पानी भरवाया गया लेकिन पानी को दोबारा नहीं बदला गया, जिससे पानी दूषित होने के कारण उसमें अब मच्छर पनप रहे हैं। लोगों की मानें तो पार्क करीब 40 साल पहले बना था, जिसकी देखरेख का जिम्मा नगर पालिका का है। लेकिन देखरेख न होने के कारण पार्क जर्जर हालत में पहुंच गया था लोगों का आना जाना भी यहां कम हो गया था। लेकिन शहरवासियों की मांग पर पुन: जीर्णोद्धार कराया गया, इसके बाद भी देखरेख न होने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में टहलने जाने वाले भरत विश्वकर्मा, आकाश, राजेश आदि ने बताया कि शहर के बीच में स्थित पार्क में सुबह शाम लोग टहलने के लिए जाते हैं वहीं स्कूली छात्र छात्राएं भी यहां आकर बैठते हैं।
अनेक संगठनों द्वारा समय-समय पर बैठकें भी की जाती हैं लेकिन पार्क के स्वीमिंग पूल का पानी दुर्गंध मार रहा है और उसमें मच्छर पनपने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर पालिका अधिकारी से पार्क की देखरेख कराए जाने अवगत कराया है।
दमोह। स्वीमिंग पूल के पानी में पनप रहे मच्छर। पानी हो गया दूषित।