पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घायल युवक की अस्पताल में मौत, मारपीट का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने किया हंगामा

जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों ने एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की अाैर कोतवाली में हंगामा किया। चैनपुरा बजरिया वार्ड नंबर 5 निवासी घंसू पिता झगडू अहिरवार 30 को तीन दिन पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक की मां चंपा अहिरवार ने बताया कि होली के एक दिन पहले मोहल्ले के गोलू अहिरवार ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी, उसकी तबियत भी खराब थी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। डायल 100 से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बबलू ने बताया कि घंसू घर के पास राेड पर बैठा था तभी गोलू ने किसी बात पर से उसके साथ मारपीट कर दी थी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। काफी देर तक महिलाएं-पुरुष कोतवाली में खड़े रहे। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन माने। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...