पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Instructions To Further Improve The Pool Near The Filter Plant

फिल्टर प्लांट के पास तलैया को और बेहतर करने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जुझारघाट इंटकवेल और व्यारमा नदी के जल भराव का कलेक्टर ने अवलोकन किया

जुझारघाट पहुंचकर बुधवार दोपहर कलेक्टर तरूण राठी ने इंटकवेल और व्यारमा नदी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नदी के जल भराव और यहां समीप बनें स्टापडेम का जायजा लेकर जानकारी ली। ज्ञात हो कि यहां से पानी राजनगर तालाब और दमोह फिल्टर प्लांट को जाता है। यहां पर कार्यरत कर्मचारियों से भी चर्चा की गई और यहां पानी के जल भराव के संबंध में भी बताया गया।

इसके पूर्व कलेक्टर राजनगर तालाब पहुंचे। यहां पर जुझारघाट से आ रहे पानी को देखा। जुझारघाट से जल फव्वारे के रूप में तालाब में पाइप के माध्यम से मिल रहा है। तालाब चारों ओर अपनी पूर्ण क्षमता से भरा हुआ है। इसके बाद कलेक्टर तालाब के दूसरे एंड पर टूरिज्म विभाग द्वारा बनाए गए केंटीन और स्टोर को देखा और इस संबंध में जानकारी लेकर नगरपालिका अधिकारी से कार्रवाई के संबंध में चर्चा की।

भ्रमण के प्रारंभ में कलेक्टर फिल्टर प्लांट पहुंचे थे जहां देखकर कहा अच्छा भवन है और प्लांट भी अच्छा है। इस दौरान उन्होंने फिल्टर प्लांट की प्रयोग शाला और जल छनन प्रक्रिया को देखा तथा पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने फिल्टर प्लांट के समीप तलैया को और बेहतर करने तथा पार्क के रूप में विकसित करने प्लान के निर्देश दिए। इस मौके पर नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे और इंजीनियर मेद्य तिवारी ने इन सभी स्थानों पर तकनीकी जानकारियां दी। इस दौरान नगरपालिका के कलीम खान और कार्यरत कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...