पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Instructions To Submit The Case 3 Months Before The Date Of Retirement

सेवा निवृत्त तिथि के 3 माह पूर्व प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह| कार्यालयों प्रमुखों को कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के 3 माह पूर्व प्रकरण प्रस्तुति करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों की डीपीएफ सातवें वेतनमान के अनुमोदन, कर्मचारियों के फैमिली डिटेल अपडेट, सीएसएफएमएस अंतर्गत जारी किए गए पेंशन प्राधिकार पत्र के एम्पलाई कोड की जानकारी एवं 31 मई तक सेवा निवृत्त, मृत, वीआरएस शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों को आईएफएमआईएस सिस्टम में फीडिंग करने एवं शत प्रतिशत निराकरण कराने के निर्देश कलेक्टर तरूण राठी ने समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है वित्त विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक कार्यालय प्रमुख शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण सेवा निवृत्त तिथि के 3 माह पूर्व जिला पेंशन कार्यालय में अनिवार्यत: प्रस्तुत करेंगे। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा समयावधि में पेंशन प्रकरण प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं।

जिला पेंशन अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया विगत माह एवं आगामी तीन माहों के पेंशन प्रकरण सबमिट किए जाएं, सूची ग्रुप में डाली जा चुकी है, डीडीओ बार डीपीएफ कर्मचारियों की सूची एवं उनके बैलेंस की जानकारी डीपीओ कार्यालय में भेजना तय किया जाए। सातवें पे के अनुमोदन 15 मार्च तक शत प्रतिशत करने का लक्ष्य की सूची संबंधितों को मेल की जा चुकी है।
खबरें और भी हैं...