पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News It Was Sunny In The Morning Cloudy In The Afternoon Drizzle In The Evening Weather Will Be Spoiled For Two Days More Rain Likely In Tendukheda

सुबह धूप निकली, दोपहर में बादल घुमड़े, शाम को बूंदाबांदी; दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, तेंदूखेड़ा में ज्यादा बारिश की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बार-बार मौसम में बदलाव आने से मार्च में भी ठंडक बनी हुई है। शुक्रवार को एक बार फिर बेमौसम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई बूंदाबांदी होने से सर्द हवाएं चलने लगीं। सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही, बाद में आसमान पर काले बादल घुमड़ आए शाम को बूंदाबांदी हुई। ऐसी स्थिति में दिन का तापमान भी एक डिग्री नीचे खिसक गया। इसके पहले मार्च में दो बार बेमौसम बारिश हो चुकी है। बार बार मौसम बदलने और बारिश होने से जहां किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं, वहींं सर्द गर्म मौसम से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार हो रही है। वहीं दलहनी फसलों को बारिश हाेने से नुकसान पहुंच की आशंका किसान जता रहे हैं।

मौसम कार्यालय के अंाकडों के अनुसार पिछले साल 17 मार्च को शहर में 1 मिमी और 18 मार्च को 1 मिमी बारिश हुई थी। इस साल 10 मार्च को 1 मिमी और 11 मार्च को 8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं पिछले साल 13 मार्च को दिन का तापमान 36.2 डिग्री एवं रात का तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि इस साल 13 मार्च को न्यूनतम तापमान18.0, अधिकतम 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। 12 मार्च को दिन का तापमान 32.0 डिग्री एवं रात का तापमान 17.0 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम में आएगा बदलाव : दो दिन बाद बढ़ेगा तापमान

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक राजेश खबसे ने बताया कि शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है। ऐसा होने से मौसम में गिरावट आएगी। हालांकि अभी स्थिति ठीक है। तेंदूखेड़ा में ज्यादा बारिश का संकेत है। यदि तापमान 26 डिग्री पर पहुंचेगा तो कोरोना वायरस के लिए यह सीजन सरवाइव करने का हो सकता है। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान और ज्यादा बढ़ेगा।
खबरें और भी हैं...