पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Jagdish Chaubey Became District President Of Pensioners Association

जगदीश चौबे बने पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह| पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश भोपाल जिला शाखा दमोह की मासिक बैठक पुरानी कलेक्टोरेट परिसर स्थित पेंशनर्स एसोसिएशन कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है अत अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव महामंत्री नरेंद्र कुमार सेन द्वारा रखा गया।

प्रस्ताव का समर्थन डाॅ. बद्री प्रसाद सोनी प्रांतीय संयुक्त सचिव एवं रामशंकर ताम्रकार अध्यक्ष तहसील हटा सहित तहसील अध्यक्ष दमोह, जबेरा, तेंदूखेड़ा, बटियागढ़, तेजगढ़ के साथ ही सभी उपस्थित पेंशनरों ने दोनों हाथ उठाकर तथा तालियां बजाकर अपना समर्थन व्यक्त किया। अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद होली मिलन संपन्न हुआ। जिसमें सभी को तिलक गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद 18 मार्च को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के संबंध में प्रांताध्यक्ष भोपाल से प्राप्त सूचना से अवगत कराते हुए बताया कि धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र सेन ने किया। आभार बीडी बावरा ने माना।
खबरें और भी हैं...