बीजेपी में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया गद्दार
पथरिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता लेने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के संजय चौराहा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गौरव पटेल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा गद्दार सिंधिया मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। पटेल ने बताया कि सिंधिया छोटे-मोटे नेता हैं, उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश की जनता ने उन्हें चुना था। कमलनाथ की सरकार सुरक्षित है। इस दौरान नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनिल तिवारी सहित अजय ठाकुर, र|ेश सोनी, नवल पटेल, कमलेश मुखरैया, मनीष राही, दीपक जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।