पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Kayastha Society Worshiped Pen Dawat And Lord Chitragupta In The Temple

मंदिर में कायस्थ समाज ने की कलम-दवात व भगवान चित्रगुप्त की पूजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के फुटेरा वार्ड नंबर चार स्थित देवश्री चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार की शाम कायस्थ समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त पूजन व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम शाम 7 बजे से पुजारी नरेंद्र तिवारी के सानिध्य में कलम-दवात की पूजा की गई। इसके बाद वेद मंत्रों के साथ भगवान चित्रगुप्त का पूजन के साथ महा आरती हुई।

इस दौरान मंदिर परिसर में विराजमान सभी देवी देवताओं का भी विशेष पूजन किया गया। सभी प्रसाद वितरण के बाद होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर युवाओं ने समाज के सभी वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लिया। युवा समिति के सुदीप खरे, मनोज खरे ने बताया कि आज हमारे समाज को एकजुट होने की बहुत आवश्यकता है। जिस तरह अन्य समाज के लोग हर आयोजन में उपस्थित होते हैं, उसी प्रकार हम सभी का भी कर्तव्य है कि सभी लोग मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंवे। उन्होंने कहा हमारा समाज शिक्षित तो है, लेकिन समाज के युवाओं को रोजगार की नितांत आवश्यकता है।

कई पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। ऐसे में हमारा समाज संगठित होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। इस मौके पर राकेश अर्गल, किरण खरे, गोविंद खरे, डॉ. रमेश खरे, अभय खरे, कपिल खरे, निर्गुण खरे, पंकज खरे, राजकिशोर श्रीवास्तव, सुरभि खरे, हरिराम खरे, विवेक खरे, मोहित खरे, नीलेंद्र खरे, शरद खरे, संजय खरे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

दमाेह। चित्रगुप्त मंदिर में कलम दवात पूजन किया गया।
खबरें और भी हैं...