पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोतवाली पुलिस ने चोरी की 7 बाइक बरामद कीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी गई सात बाइकें बरामद की हैं। वहीं चोरों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पिछले कुछ महिनों से शहर में लगातार बाइक चोरी हो रही हैं। जिला अस्पताल से एक के बाद एक बाइक चोरी हुईं। वहीं अन्य स्थानों से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गईं।

जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर चोरों तक पहुंची और उनके पास से सात बाइक बरामद होने की बात पुलिस कह रही है, लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है। टीआई एचआर पांडे का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...