मगरोन पुलिस ने मारा दो जुआ फड़ पर मारा छापा
हटा अनुविभाग अंतर्गत आने वाले थाना मगरोन थाना के ग्राम सगरोन में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को ताश पत्ती व रुपयों के साथ पकड़ा है। थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर टीम को मौके पर भेजा तो वहां पर पांच आरोपियों से 2675 रुपए एवं 52 ताश की पत्ती बरामद की।
वहीं फतेहपुर चौकी प्रभारी श्याम बिहारी मिश्रा के द्वारा जुआ फड़ पर ताश खेलने के मामले में आरोपी जानकी पिता तोरल काछी, रामदास साहू पिता ओंकार, कल्लू काछी, लोटन पिता कोमल काछी, उत्तम पिता भगोला काछी निवासी ग्राम फतेहपुर को ताश के साथ 2825 रुपए जब्त किए हैं।