- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Mathematics Paper Of 10th Board Examination Paper Has Two Copy Cases
बोर्ड परीक्षा के 10वीं के गणित के पेपर में दो नकल प्रकरण बने
गुरूवार को कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान गणित के पेपर में दो परीक्षार्थी नकल करते पाए गए। जिनके प्रकरण बनाए गए हैं, कलेक्टर ने नकल रोकने के लिए जिन अधिकारियों की गुरुवार के दिन ड्यूटी लगाई थी, उनमें से ज्यादा सेंटरों पर नहीं पहुंचे। कलेक्टर के आदेश का भी उन्हें असर नहीं हुआ। कुछ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना नहीं मिली तो कुछ ने बताया कि वे दूसरे कामों में व्यस्त थे।
परीक्षा प्रभारी डीके मिश्रा ने बताया कि गुरूवार को कक्षा दसवीं के गणित विषय में परीक्षा केंद्र मड़ियादो एवं सदगुंवा में एक-एक परीक्षार्थी नकल करते पाया गया। जिनके प्रकरण बनाए गए। सदगुंवा में एसडीएम ने नकल पकड़ी तो मड़ियादो में उड़दनदस्ता टीम ने प्रकरण बनाया। जिला आयुष अधिकारी आईके कुर्मी की ड्यूटी मडियादो परीक्षा केंद्र पर लगाई गई थी, लेकिन वे नहीं गए। उप संचालक कृषि आरएस शर्मा की ड्यूटी पटेरा परीक्षा केंद्र पर लगाई गई थी, लेकिन मोबाइल बंद मिला। आपूर्ति अधिकारी भरत कूप सिंह की ड्यूटी सिंग्रामपुर लगाई गई, लेकिन वे नहीं गए, बताया छुटटी पर थे।
डीपीसी केसी गौतम की ड्यूटी बटियागढ़ परीक्षा केंद्र पर लगाई गई थी, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। वेटरनरी के उप संचालक देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा की ड्यूटी हटा में लगी थी, उनका कहना है कि अच्छी रही कोई नकल का प्रकरण नहीं बना।