- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Meeting Discussion On Forest Friend App And Livelihood Status
बैठक: वन मित्र एप एवं आजीविका स्थिति पर चर्चा
एकता परिषद के बैनर तले पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरजोन के जंगल में बसे दमोह जिले के चौरईया में मुखिया बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य समन्वयक सुजात खान अतिथि एवं पूर्व सरपंच सुमतरानी आदिवासी ने अध्यक्षता की।
भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव बलराम पटेल, मुखिया पंचम सिंह आदिवासी ने बताया कि बैठक में पाटन, चौरईया, झरयार, टपरन, नगदा, बादंकपुर, भूलखेडा, बछामा, उदयपुर, मदनपुरा, घोघरा इत्यादि ग्रामों के मुखियाओं ने भाग लिया। बैठक में एमपी वन मित्र एप फीडिंग की हितग्राही एवं ग्रामवार वस्तुस्थिति, मनरेगा कानून, वनाधिकार कानून, किचन गार्डन, श्रमदान कार्य, वंचित समूह प्रगति, सड़क, बिजली, पानी, संगठनात्मक स्थिति, पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन, ग्राम पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप, पलायन, रोजगार के अवसरों एवं शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की हकीकत आदि विषयों पर चर्चा हुई।खान ने बताया कि पन्ना टाइगर प्रबंधन एवं वन विभाग के कारण वर्षों से वन भूमि पे काबिजों को उनके वनाधिकार कानून में निहित आवास, कृषि एवं सामुदायिक निस्तार के अधिकार से वंचित कर भूमि पुत्रों को परेशान किया जा रहा है। बैठक में संतोष रानी, सुंदररानी, केशरानी, रेवारी, रेखा रानी, कन्हैयालाल, प|ी, शीतल, गोरे लाल, उत्तम, धोने लाल, हक्के, मुलायम, तुलसीराम राजाराम मौजूद रहे।