- Hindi News
- National
- Hata News Mp News More Than 200 Buses Arriving Daily At Bus Stand Passengers Are Getting Worried Due To Lack Of Space
बस स्टैंड पर रोजाना आ रहीं 200 से अधिक बसें, जगह की कमी से यात्री हो रहे परेशान
दमोह जिले की सबसे बड़ी तहसील और महाकौशल और बुंदेलखंड को जोड़ने वाले हटा नगर में बसों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। नगर में लगभग 200 बसों का आना-जाना प्रतिदिन होता है। जो सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, जबलपुर, नागपुर, इंदौर सहित मुख्य बड़े शहरों के लिए जाती हैं। जिससे हजारों यात्री प्रतिदिन बस स्टैंड पर आते हैं, लेकिन यहां पर जगह कम होने की वजह से प्रतिदिन जाम लग जाता है। साथ ही हादसों का डर बना रहता है।
चिरौल तिराहा से बस स्टैंड तक दिन में लगभग दस बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। क्षमता से अधिक बसों की आवाजाही के चलते नगर के बस स्टैंड को अन्यत्र जगह शिफ्ट करने की मांग भी बीते सालों में उठाई गई थी, लेकिन राजनैतिक दाव-पेंच के चलते इस मांग को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जिसका खामियाजा नगरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है।
नगर में एक और बस स्टैंड होने से आॅटो चालक को रोजगार मिलेगा। साथ ही शाॅपिंग काम्पलेक्स का निर्माण होने से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें। नगर के मनीष पलया, बबलू राय, हरिराम पांडे, देवेंद्र साहू, दीपक पटवा ने बताया कि नगर का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पहले की अपेक्षा बसों की संख्या भी दोगुनी हो गई है। जिससे वर्तमान बस स्टैंड पर जगह की संकीर्णता बनी रहती है। जिससे यात्रियों को भी एक बस से दूसरी बस तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में अब नए सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड की नितांत आवश्यकता है। यदि नगर के बाहर बस स्टैंड जाता है तो इससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।
पूर्व विधायक उमादेवी खटीक ने नगर में एक अन्यत्र बस स्टैंड बनाने की पहल की थी। इसके लिए चंडीजी मंदिर के पीछे शासकीय रकवा की आठ एकड़ भूमि पर नया बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके लिए तत्कालीन कलेक्टर स्वतंत्र कुमार ने निरीक्षण किया था। इसी के बाजू से हाउसिंग बोर्ड के लिए शापिंग काम्पलेक्स निर्माण के लिए भी जमीन देने का प्रस्ताव था, लेकिन दोनों के जाते ही मामला शांत हो गया।
सरकार आई तो बनाया जाएगा नया बस स्टैंड: इस संबंध में पूर्व विधायक उमादेवी खटीक का कहना है कि नगर वासियों की सुविधा को देखते ही नया बस स्टैंड बनाया जाना आवश्यक है। जैसे ही हमारी सरकार आती है तो नगर के आसपास जहां भी पर्याप्त जगह मिलेगी, वहां पर नए बस स्टैंड को प्रस्तावित किया जाएगा।
किए जाएंगे प्रयास
- कपिल खरे, सीएमओ
यहां बन सकता है नया स्टैंड
एमएलबी स्कूल से बड़ी अस्पताल के बीच बहुत बड़ा रकवा शासकीय भूमि में आता है। वहां पर अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी इच्छा शक्ति से इस ओर पहल कर नया बस स्टैंड मुख्य फोरलेन पर बनाने का निर्णय लें तो नगर के बीचों-बीच एक बड़ा बस स्टैंड बन सकता है। शहर के प्रत्येक व्यक्ति के लिए बस स्टैंड पास होगा। दूसरी ओर फोरलेन के पास होने के कारण वहां बसों की आवाजाही भी आसानी से हो सकेगी।
हटा। नगर के बस स्टैंड पर जगह की कमी के चलते बार-बार जाम के हालात बन रहे हैं।