तीन बच्चों की मां प्रेमी संग भागी
पथरिया थाना के ग्राम सेमरा लोधी में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी रिश्तेदार के साथ घर छोड़कर भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
ग्राम सेमरा लोधी निवासी नीतम रजक ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। कुछ दिनों से उसकी प|ी के पहचान का एक रिश्तेदार घर आता-जाता था। मायके पक्ष से होने के कारण किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। 11 मार्च को जब घर में कोई नहीं था, उस समय मौका पाकर उसकी प|ी अपने प्रेमी रिश्तेदार के साथ घर छोड़कर भाग गई। कुछ लोगों ने बताया कि प्रेमी घर आया था। उन्होंने बताया कि प|ी को रिश्तेदारों के यहां पता लगाया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पथरिया थाने में जाकर दर्ज कराई। जहां पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जब उसकी प|ी मिल जाएगी, उसके बयानों के आधार पर ही आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। नीतम ने बताया कि उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। तीनों बच्चे मां को लेकर परेशान हैं। गौरतलब है कि पथरिया थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। जिसमें महिलाएं अपने बच्चों को बेसहारा छोड़कर भाग गईं।
इलाज के दौरान अज्ञात घायल व्यक्ति की मौत
दमोह| जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर किए गए घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पिछले माह रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला था जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी जिला अस्पताल से उसे जबलपुर रैफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है वहीं शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।