- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Nikita Became Miss Damoh And Khushi Got The Title Of Mrs Damoh
निकिता बनीं मिस दमोह तो खुशी को मिसेज दमोह का खिताब
शहर के मानस भवन में रविवार की दोपहर मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 9 मिसेज एवं 12 मिस ने रैंप पर अपनी अदाएं बिखेंगी। रैंप पर चलकर एक-एक महिला अलग-अलग वेषभूषा में आ रहीं थीं।
कोई साड़ी तो कोई सलवार सूट तो कोई नई-नई ड्रेस में सजी धजीं थीं। इस दौरान चार सदस्यीय जजों की टीम ने निर्णय की घोषणा की। जिसमें दमोह मिस प्रतियोगिता में प्रथम निकिता लक्सबानी, द्वितीय शालिनी तिवारी, तृतीय अदिति शर्मा रहीं। वहीं मिसेज प्रतियोगिता में प्रथम खुशी मोटवानी, द्वितीय शेफाली बग्गा एवं तृतीय स्थान पर आस्था सिंह रही। प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों से सामाजिक स्तर पर सवाल भी पूछे गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी रहीं। प्रतियोगिता में जज के रूप में निधि श्रीवास्तव, कृतिका राय, राशि सेठ व पदमा दुबे रहीं। आयोजक शान्या नायक ने बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दमोह में मिसेज व मिस दमोह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
इन महिलाओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें साहित्यकार क्षेत्र में डॉ पुष्पा चिले, स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. अलका निखार, राजनैतिक क्षेत्र में महिला कांग्रेस अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव, समाज सेवा के क्षेत्र में रोजी बग्गा, शैक्षणिक क्षेत्र में कमल चौरसिया को अतिथियों ने सम्मानित किया।
पालिका अध्यक्ष मालती असाटी रहीं। प्रतियोगिता में जज के रूप में निधि श्रीवास्तव, कृतिका राय, राशि सेठ व पदमा दुबे रहीं। आयोजक शान्या नायक ने बताया कि महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दमोह में मिसेज व मिस दमोह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
नारी शक्ति को सम्मानित किया, बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया
दमोह। केंद्रीय विद्यालय हटा में महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान किया गया। नारी शक्ति को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के प्राचार्य नारायण सिंह लोधी ने महिला दिवस एवं नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। रचना मरकाम ने नारी की महिमा पर कविता सुनाई। किरण विश्वकर्मा ने देश की सफल महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया।