बरपटी केंद्र में नए गेहूं का स्टॉक करने नहीं जगह
राज्य शासन द्वारा 25 मार्च से समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी की तारीख तय की है, शहर से पांच किमी दूर बरपटी पहाड़ी पर बनाया गया साइलों केंद्र जिले का सबसे बड़ा खरीदी केंद्र है। जहां चारों ओर अभी भी 35 हजार मीट्रिक टन गेहूं का स्टॉक है। जो करीब 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में प्लास्टिक के कैप्सूल बैग में रखे हुए हैं। जिससे यहां पर गेहूं की नई खरीद को रखने के लिए भी जगह भी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में गेहूं की नई आवक कहां रखी जाएगी, इसके लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इस बार जिले में करीब दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई की गई है। पर्याप्त मात्रा में बारिश होने के कारण इस बाद बंपर उत्पादन की बात किसानों द्वारा कही जा रही है। यही कारण है कि इस बार 38 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी का पंजीयन कराया है।
साइलो केंद्र प्रभारी सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि हमारे पास जितनी जगह उपलब्ध है, वहां करीब 35 हजार मीट्रिक टन गेहूं रखा है। जिसका परिवहन किया जा रहा है। गेहूं की नई आवक के लिए कलेक्टर से पहाड़ी पर और जगह मांगी गई है।
समय पर हो जाएंगी तैयारियां
इस बार लगातार बारिश होने के कारण गेहूं की फसल पकने आठ से दस दिन लेट आएगी। तब तक साइलों केंद्र में तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
- एके द्विवेदी, नॉन प्रबंधक