- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Np Dubey Again Elected President Of Pensioners Society
एनपी दुबे फिर से पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष निर्वाचित
पेंशनर्स समाज की बैठक में सर्वसम्मति से अनेक मांगों पर विचार-विमर्श
मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज दमोह की मासिक बैठक सोमवार को पेंशनर्स समाज के कार्यालय में हुई। मप्र पेंशनर्स समाज के संविधान में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर अध्यक्ष के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा गया। कोई अन्य नाम न होने के कारण सदस्यों से नाम न आने पर पेंशनर्स समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर पीसी जैन के द्वारा अध्यक्ष पद के लिए एनपी दुबे का नाम प्रस्तावित किया गया। प्रस्ताव के समर्थन में सभी उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से समर्थन व्यक्त किया।
कोई दूसरा नाम न आने पर एनपी दुबे को आगामी कार्यकाल के लिए पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इनके पुनः निर्वाचन पर पुष्पा हारों से स्वागत अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष निर्वाचन उपरोक्त होली मिलन कार्यक्रम तिलक गुलाल लगाकर किया गया। होली मिलन अवसर पर स्वल्पाहार भी कराया गया। बैठक में महंगाई राहत 27 माह, 32 माह, एरियर्स पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि पेंशनर समाज अपनी उपरोक्त मांगों पर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री का ध्यान आकर्षण कराने दिनांक 12 मार्च गुरुवार को दोपहर 12. 30 बजे कलेक्टर दमोह के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करेगा। बैठक में सर्व एमपी दुबे, इंजीनियर पीसी जैन, केसी जैन, पीएन अहिरवार, अब्दुल रज्जाक, केपी सेन, प्रकाश चंद्र गुप्ता, महेंद्र सिरोठिया, नत्थू सिंह, मोहन लाल कोरी, अवध विहारी पटेरिया, डीपी विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार चौबे, हरिशंकर गुप्ता, आरएन मिश्राअहमद अली इत्यादि की उपस्थिति रही।