भगवान जागेश्वरनाथ को चढ़ाए टेशू के फूल
बनवार। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में विराजमान भगवान जागेश्वरनाथ का रविवार को संध्या आरती के समय विशेष श्रृंगार किया गया। होली की पूर्व संख्या पर भगवान को टेशू के फूल अर्पित किए गए। इस दौरान भगवान को चांदी के आभूषण धारण कराए गए। जिससे भगवान जागेश्वरनाथ की छवि देखते ही बन रही थी।