ओमनी कार और बाइक में भिड़ंत, 3 घायल, एक गंभीर
हटा-पन्ना मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह गैसाबाद पुल के पास कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर घायल हो गया, जिसे दमोह रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार अमानगंज से बड़ी मोहरई जा रही ओमनी कार और सामने से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार खमरिया कलार निवासी किशोर असाटी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको 100 डायल की मदद से सिविल अस्पताल हटा लाया गया। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया गया।
गैसाबाद पुल के पास हुआ हादसा
हादसा इतना जोरदार था कि कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कार में सवार चालक व उसके बाजू में बैठे एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। जिससे वह अस्पताल नहीं आए।