- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News On The Eve Of Rangpanchami The Police Took Out A Flag March
रंगपंचमी की पूर्व संध्या पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
दमोह। रंगपंचमी पर्व की पूर्व संध्या शुक्रवार की शाम पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पर्व पर शहर में शांति व्यवस्था कायम रहे इसलिए विभिन्न मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें एसपी हेमंत चौहान, एएसपी विवेक लाल, एसडीएम रविंद्र चौकसे, तहसीलदार डॉ. बबीता राठौर, सीएसपी मुकेश अविद्रा सहित कोतवाली, देहात थाना टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। पैदल मार्च के साथ साथ वाहनों को भी निकाला गया।