- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News On The Second Day Of Holi The Sisters Invoked The Brothers Tilak Police Played Holi Celebrating Double At Mp Residence
होली के दूसरे दिन बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक पुलिस ने खेली होली, सांसद निवास पर जश्न दोगुना
पांच दिनों तक चलने वाले रंगोत्सव पर्व के दूसरे दिन भाईदूज पर्व पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। वहीं दूज पूजन के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। जिला जेल में बंद भाइयों से मिलने बहनें जेल पहुंचीं। होली पर्व पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों व अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में होली खेली।
इस दौरान एसपी हेमंत चौहान, एएसपी विवेक लाल, सीएसपी मुकेश अबिद्रा, आरआई, टीआई सहित महिला- पुरुष जवानों ने खूब गुलाल उड़ाई, डीजे, बैंड-बाजों की धुन पर खूब नाचे। फायर ब्रिगेड वाहन से पानी की बौछारें की गईं। होली पर्व पर शहर सहित जिलेभर में उत्साह उमंग से युवाओं, बच्चों, महिलाओं, युवतियों सहित सभी ने होली खेली। हाउसिंग बोर्ड कॉॅलोनी के माता मंदिर परिसर में सभी ने मिलकर होली खेली और नाच गाकर आनंद लिया। वहीं वैशाली नगर, एलोरा कालोनी सहित अन्य कालोनियों सहित गालियों सड़कों पर युवाओं की टोलियों ने हुड़दंग मचाई।
पूरे शहर में मुख्य चौराहों पर होली पर्व पर शांति बनाए रखने पुलिस के जवान तैनात रहे और शराबियों तेज रफ्तार बाइक चालकों पर शिकंजा कसे रहे। वहीं शहर के बूंदाबहु मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, जटाशंकर धाम सहित अन्य मंदिरों ने भक्तों ने पहुंचकर भगवान को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। मंडलियों के द्वारा ढोलक की थाप पर होरी गाकर आनंद लिया गया।
जुझार में भक्तों ने भगवान बांके बिहारी
के साथ खेली फूलों की होली
बनवार। ग्राम जुझार में प्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर में पूरे गांव के लोगों ने एकत्रित होकर भगवान बांके बिहारी के साथ रंग-गुलाल व फूलों के साथ होली खेली। प्राचीन परंपरा अनुसार इस बार भी मंदिर में पूरे गांव के लोगों ने भगवान के संग फूलों की होली खेली। इस दौरान नगड़ियों की धुन पर फागें गईं। मंगलवार शाम 4 बजे से शुरू हुआ आयोजन देर रात तक चला।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जमकर होली मनाई गई। इस बीच पटेल ने कार्यकर्ताओं का मुंह लड्डू खिलाकर मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया भी पहुंचे। इस बीच पटेल ने मंच से सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस बीच मलैया ने कहा कि यह होली रंग के साथ खुशियां लेकर आई है। बीजेपी ने 15 साल सरकार चलाई, लेकिन किसी को परेशान नहीं किया है, लेकिन कांग्रेस ने 15 महीने में बदले की भावना में काम किया, हम नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रदेश में सरकार बनेगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय टंडन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल होने पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास मनाई गई होली
दमाेह। पुरानी हाउसिंग बाेर्ड कालोनी में होली खेलते बच्चे महिलाएं युवतियां
दमोह। पुलिस लाइन में पुलिस जवानों अधिकारियों ने खेली होली।