सीएए, एनआरसी का विरोध जारी
मुर्शिद बाबा मैदान में सीएए, एनआरसी को लेकर विरोध जारी है। इसमें भोपाल से जनवादी नेता महिला समिति की जनरल सेक्रेटरी संध्या शैली एवं जनवादी नेता नीना शर्मा शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित किया साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा लाए जा रहे कानून का खुलकर विरोध जताया।
धरना प्रदर्शन को 55 दिन हो चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था जब तक केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन बिल सीएए और एनआरसी वापस नहीं ले लेती आंदोलन बंद नहीं करेंगे।